फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Surendra of Hasanpur received honor from the Governor for better production of turmeric

Amroha News: हल्दी के बेहतर उत्पादन में हसनपुर के सुरेंद्र को मिला गवर्नर के हाथों सम्मान

Sat, 08 Feb 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Surendra of Hasanpur received honor from the Governor for better production of turmeric
लखनऊ में आयोजित प्रदर्शनी में किसान सुरेंद्र त्यागी को प्रश​स्ति पत्र देंती राज्यपाल। स्रोत : उ
अमरोहा। लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय प्रादेशिक शाकभाजी, फल व पुष्प प्रदर्शनी में हसनपुर के किसान सुरेंद्र त्यागी ने जैविक हल्दी के उत्पादन में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। इस पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनको प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि उद्यान व प्रसंस्करण विभाग की ओर से लखनऊ में सात से नौ फरवरी तक प्रादेशिक शाकभाजी, फल व पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के किसान भाग ले रहे हैं। अमरोहा से हसनपुर के बरतौरा निवासी जैविक हल्दी का उत्पादन करने वाले किसान सुरेंद्र त्यागी ने भी प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था, जहां उनके स्टाॅल को काफी सराहा गया। प्रदर्शनी में अलग-अलग वर्ग के 12 किसानों ने स्टाॅल लगाए थे।
विज्ञापन

सरेंद्र त्यागी ने हल्दी उत्पादन में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन होने वाले कार्यक्रम में भी उनको सम्मानित किया जाएगा। सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि वह 2004 से हल्दी की खेती कर रहे हैं। वहीं, 2015 से उन्होंने जैविक हल्दी का उत्पादन शुरू किया था। धीरे-धीरे उन्होंने इसका दायरा बढ़ाया और आज करीब एक हेक्टेयर जमीन में वह हल्दी की पैदावार ले रहे हैं। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में डीएचओ संतोष कुमार, नितिन चौहान, शमशाद अली आदि ने भी प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हल्दी पाउडर और तेल भी कर रहे तैयार
सुरेंद्र त्यागी अपनी उपजाई हल्दी से घर पर ही पाउडर तैयार करते हैं। पैकिंग करके हल्दी पाउडर की बिक्री करते हैं। वह अलग-अलग वजन के पैकेट तैयार कराते हैं। साथ ही हल्दी के पत्तों का तेल भी तैयार कर रहे हैं। बताते हैं कि यह तेल चोट, मोच के दर्द में राहत देता है। उनका दावा है कि हल्दी का तेल मच्छर भगाने के काम भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article