फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Supreme Court issues notice to cricketer Shami, asks Hasin if Rs 4 lakh is not enough

Amroha News: क्रिकेटर शमी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, हसीन से पूछा- क्या 4 लाख पर्याप्त नहीं

Sat, 08 Nov 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 08 Nov 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court issues notice to cricketer Shami, asks Hasin if Rs 4 lakh is not enough
नई दिल्ली/अमरोहा। सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को उनकी पत्नी हसीन जहां की ओर से दायर उस याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें हसीन जहां ने अपने और बेटी के लिए 10 लाख रुपये के मासिक अंतरिम गुजारा भत्ते की मांग की है। हालांकि, कोर्ट ने हसीन जहां से भी पूछा कि कि क्या चार लाख रुपये गुजारा भत्ते के लिए पर्याप्त नहीं है। नोटिस में शमी को अदालत में पक्ष रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

उधर, मोहम्मद शमी के बड़े भाई हसीब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट के किसी भी नोटिस के मिलने से मना किया है। साथ ही उन्होंने नोटिस मिलने पर कोर्ट में पक्ष रखने की भी बात कही है।
विज्ञापन


शमी की पत्नी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें क्रिकेटर को पत्नी और नाबालिग बेटी को प्रति माह 4 लाख रुपये का अंतरिम गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया गया था। हाईकोर्ट ने जुलाई में निर्देश दिया था कि शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा से संबंधित मामले के निपटारे तक पत्नी को 1.50 लाख और बेटी को 2.50 लाख रुपये का भुगतान किया जाए। उन्होंने अब उक्त राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की है। जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने शमी के साथ-साथ राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि, पीठ ने याचिकाकर्ता से यह भी पूछा कि क्या हाईकोर्ट की ओर से दिया गया 4 लाख रुपये का आदेश उनके लिए पर्याप्त नहीं हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी ने अप्रैल 2014 में याचिकाकर्ता-पत्नी से शादी की और जुलाई 2015 में उनके यहां एक बेटी का जन्म हुआ। यह उनकी दूसरी शादी थी और पिछली शादी से उनकी दो बेटियां थीं। 2018 में उन्होंने क्रिकेटर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद उन्होंने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष एक आवेदन दायर कर 10 लाख रुपये के अंतरिम गुजारा भत्ते की मांग की। निचली अदालत ने उन्हें मासिक गुजारा भत्ता के रूप में 1.3 लाख रुपए देने का आदेश दिया, जिसे जुलाई में हाईकोर्ट ने बढ़ाकर 4 लाख कर दिया था।
यह है शमी और हसीन जहां का पूरा विवाद
अमरोहा के गांव सहसपुर अली नगर के रहने वाले मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को कोलकाता की हसीन जहां से शादी की थी। हसीन जहां एक मॉडल थीं। फिर वह कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनी। बताते हैं कि इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। फिर शमी ने हसीन जहां से शादी की। मोहम्मद शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता भी बने थे। जबकि वर्ष 2018 में मोहम्मद शमी, उनके भाई और अन्य परिजनों पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, दुष्कर्म, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।
...जब हसीन जहां के लिए नहीं खुले थे घर के ताले
पति मोहम्मद शमी से विवाद के बाद हसीन ससुराल के घर में पांच मई 2018 को घुसने की कोशिश कर चुकी थीं। विवाद के कुछ दिन बाद हसीन जहां घर में दाखिल होने के लिए ससुराल पहुंची थी। लेकिन उनके गांव पहुंचने से पहले सास और देवर घर पर ताला लगाकर चल गए थे। हसीन के लिए घर के ताले नहीं खुले थे। तब से अब तक अगर हसीन जहां अमरोहा आती हैं तो जोया निवासी एक परिचित के घर रुकती हैं।


पति शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर सुर्खियों में आने वाली हसीन जहां छह मई 2018 की रात अचानक अपने ससुराल पहुंची थी। देर रात पुलिस ने उन्हें एक अस्पताल में नजरबंद रखा था। इसके बाद अमरोहा पुलिस ने उन्हें शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया कर चालान कर दिया था। एसडीएम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed