फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sunshine came out after drizzle, temperature increased by 40 degrees

Amroha News: बूंदाबांदी के बाद निकली धूप, 40 बढ़ा तापमान

Sat, 01 Nov 2025 02:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Nov 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Sunshine came out after drizzle, temperature increased by 40 degrees
अमरोहा। बृहस्पतिवार को दिनभर बूंदाबांदी होने के बाद शुक्रवार सुबह से ही धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 18 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लगातार बदलते मौसम के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में खांसी, जुखाम, बुखार के मरीजों की भरमार है। शुक्रवार की सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुट गई जिसमें सबसे ज्यादा बुखार के मरीज पाए गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग गई। डॉक्टरों ने मरीजों को देखने का काम शुरू किया तो उनके कक्षों के बाहर मरीज लाइन में लगे नजर आए। पंजीकरण कक्ष से लेकर दवा वितरण कक्ष पर भी मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगी दिखाई दीं। ओपीडी में 1036 मरीज देखे गए। इनमें करीब 200 मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या ज्यादा

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि इस समय बुखार और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। दिन में गर्मी और सुबह-शाम/रात में ठंड होने से लोग लापरवाही बरत रहे हैं और जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। यही वजह है कि अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी और दवा खिड़कियों पर मरीजों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद में बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed