फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sunshine all day, rain at night, temperature dropped by 30 degrees

Amroha News: दिनभर धूप, रात में बारिश, 30 गिरा पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sunshine all day, rain at night, temperature dropped by 30 degrees
अमरोहा। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को दिनभर धूप खिली रहने के बाद रात में मौसम ने करवट बदल ली। हवा के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को मौसम साफ रहने से धूप खिलने से राहत मिली। शाम को फिर से बादल छा जाने से ठंड बढ़ गई। शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान 12 से गिरकर 9 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

शनिवार रात नौ बजे के बाद अचानक तेज हवा चलने के साथ मौसम बदल गया। दस बजते-बजते बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। करीब 11 बजे के बाद तेज बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। बारिश का सिलसिला रात एक बजे तक जारी रहा। इस दौरान नगर समेत देहात क्षेत्र में बिजली बाधित रही। रविवार सुबह से ही मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन बढ़ने के साथ धूप खिली और सर्दी से राहत मिली। लोग घरों की छत व पार्कों में धूप का आनंद लेते नजर आए। चार बजते-बजते फिर से बादल छाए गए और मौसम बदल गया। ठंड में इजाफा होने के साथ लोग ठिठुरते नजर आए। न्यूनतम तापमान 9 तो अधिकतम 19 डिग्री दर्ज किया गया। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि अभी मौसम खराब रहने के आसार बने हैं। वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed