फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sunlight and dust increase the number of eye flu patients, be careful

Amroha News: धूप-धूल से बढ़े आई फ्लू के मरीज, रहें सावधान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sunlight and dust increase the number of eye flu patients, be careful
अमरोहा। गर्मी का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जहां लोग बुखार और खांसी से परेशान है वहीं धूप-धूल की वजह से आई फ्लू के मरीज भी बढ़ रहे है। जिला नेत्र रोग की ओपीडी में रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। औसतन प्रतिदिन करीब 100 मरीज आंखों से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ-साथ ही सेहत पर भी असर दिख रहा है। कई दिन से हवा भी तेज चल रही है। उड़ती धूल भी आंखों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। चिकित्सकों के अनुसार धूप, धूल और संक्रमण इसके मुख्य कारण हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि धूप में बाहर निकलते समय चश्मा पहनें, आंखों को साफ पानी से धोते रहें और बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अधिकांश लोगों की आंख लाल हो जाती है। खुजली जैसी शिकायत भी मिल रही है। डॉ. पीके श्री वास्तव कहते हैं कि धूप और धूल की वजह से घर से निकलते समय आंखों पर चश्मे का प्रयोग करें। इससे आंखों को काफी राहत मिलेगी। ऐसे मौसम में आंखों की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। दिन में कम से कम दो से तीन बार साफ पानी से आंखों को धोना चाहिए। जिससे धूल और मिट्टी साफ हो जाती है। आंखों में दवा का प्रयोग चिकित्सक की सलाह से ही करना चाहिए। क्योंकि आंख काफी नाजुक अंग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed