फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sunil and Neha won the 200 meter race.Sunil and Neha won the 200 meter race.

Amroha News: दो सौ मीटर दौड़ में सुनील और नेहा ने मारी बाजी

Fri, 28 Nov 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Sunil and Neha won the 200 meter race.Sunil and Neha won the 200 meter race.
अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में चल रहे दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। दूसरे दिन समापन सत्र पर पूर्व एमएलसी परवेज अली ने खेलों की शुरुआत कराई। सीनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ सुनील व बालिका वर्ग में नेहा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दूसरे दिन की प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सुनील कुमार पहले, देवराज पाल दूसरे व अरुण कुमार तीसरे, जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अमित सैनी पहले, निशांत दूसरे व इशित तीसरे और सीनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नेहा पहले व राधा दूसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो के सीनियर बालक वर्ग में आकाश पहले, जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद रियाजुल व सब जूनियर बालक वर्ग में भविष्य पहले, आयुष दूसरे व रवि कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

भाला फेंक के जूनियर बालक वर्ग में रुद्र गिल पहले, हरप्रीत दूसरे व मयंक कुमार तीसरे, जैवलिन थ्रो के सीनियर बालक वर्ग में आकाश पहले व सुमित दूसरे, भालाफेंक के सब जूनियर के बालक वर्ग में चमन पहले व वंश सिद्धू दूसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो के सब जूनियर बालिका वर्ग में हंसिका चौधरी पहले व तनु दूसरे, गोलाफेंक सब जूनियर बालिका वर्ग में हंसिका चौधरी पहले, सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में मोहम्मद कैफ पहले, मोहम्मद फैज दूसरे व शिवम तीसरे और जूनियर बालक वर्ग में निशांत पहले, ऋषभ दूसरे व कन्हैया तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में मोहम्मद उस्मान प्रथम
100 मीटर दौड़ की सीनियर बालक वर्ग मोहम्मद उस्मान पहले, मोहम्मद शादिक दूसरे और देवराज तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में शारीरिक शिक्षक राजदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, साक्षी तोमर, आंचल, उमेश कुमार, पुरुजीत सिंह, जमाल अहमद आदि का योगदान रहा। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार, गौरव कुमार, अंकुर प्रकाश और प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि विधानसभा धनौरा की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 28 व 29 नवंबर को रमाबाई आंबेडकर राजकीय डिग्री कॉलेज गजरौला में सुबह नौ बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed