फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   summer, weather

मौसम के तेवर तल्ख, गर्मी ने उड़ाए होश

Sun, 15 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 15 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
summer, weather
अमरोहा में शनिवार की तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर स्कार्फ बांधकर और छाता लगाकर जातीं युवतियां। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
तीन दिन की राहत के बाद गर्मी के फिर तेवर तल्ख हो गए हैं। सूरज आग उगलने लगा है। सुबह होते ही आग बरसनी लगती है। रातभर गर्मी से राहत नहीं मिलती। गर्मी ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। गर्मी से सबसे अधिक महिला, बच्चे और बुजुर्गों को  परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व आंधी बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब फिर गर्मी के तेवर फिर तल्ख हो गए हैं। सूरज की तपिश दिनोदिन बढ़ रही है। तापमान में तेजी आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


तापमान में आई तेजी ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। गर्मी से लोग व्याकुल हो उठे हैं। सबसे अधिक महिला, बच्चे और बुजुर्गों को गर्मी से परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी से लोग खासे परेशान हैं। ऊपर से बिजली कटौती ने और लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। इक्का दुक्का लोग ही काम काज के सिलसिल से बाहर निकलते नजर आ रहा है। बाजार में सन्नाटा जैसी स्थिति रहती है। जो लोग गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलते हैं वह अपने को पूरी तरह से पैक होकर निकल रहे है। गर्मी से बचने के लिए छाते आदि का सहारा लेना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed