फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Summer camps will be organized in council schools

Amroha News: परिषदीय स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन

Sat, 12 Apr 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 12 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Summer camps will be organized in council schools
अमरोहा। परिषदीय स्कूलाें के बच्चों के लिए छुट्टियों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के खेल, स्किल और नई गतिविधियां बच्चों को कराई जाएंगी। समर कैंप 20 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलेंगे। आयोजन चयनित स्कूलों में ही किया जाएगा।
विज्ञापन


बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही अतिरिक्त गतिविधियों से जोड़ने के लिए गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप का आयोजन करने की तैयारी की गई है। पहले इस तरह के आयोजन केवल निजी स्कूलों में किए जाते थे, लेकिन अब परिषदीय स्कूल के बच्चे भी समर कैंप का आनंद उठा सकेंगे। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुए सीखने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

कैंप में फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन) पर आधारित गतिविधियां होंगी। साथ ही जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण के प्रति उन्हें जागरूक बनाया जाएगा। कैंप सुबह डेढ़ घंटे तक ही आयोजित किए जाएंगे। शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षकों की देखरेख में कैंप का संचालन होगा। कैंप में बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत गुड़ की चिक्की, बाजरे का लड्डू, गुड़-चना आदि पौष्टिक चीजें भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शासन के निर्देश पर समर कैंप का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए स्कूलों का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. मोनिका, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed