{"_id":"684b32e39db04ce4f00ebe8e","slug":"sujmanas-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-chhattisgarh-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141671-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सुजमना के युवक की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सुजमना के युवक की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Fri, 13 Jun 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। मजदूरी करने गए गांव सुजमना निवासी पंकज (35) की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
गांव सुजमना निवासी पंकज (35) साल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। करीब दस दिन पहले वह गांव के ही ठेकेदार रवि के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर में मजदूरी के लिए गया था। बुधवार की सुबह ठेकेदार पंकज के शव को लेकर गांव पहुंचा तो परिजन हैरान हो गए। रवि ने उनको बताया कि पंकज ने आत्महत्या कर ली है। परिजन पंकज के शव को लेकर थाना बछरायूं पहुंच गए। उन्होंने रवि पर पंकज की हत्या किये जाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी रायपुर जनपद के थाना देवती पुलिस से बात हुई है। वहां की पुलिस ने बताया कि पंकज का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए छत्तीसगढ़ चले गए हैं।