फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suicide

पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत युवक ने जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
suicide
अमरोहा। पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक ने सुसाइड नोट में मौत के लिए पत्नी और ससुरालियों को जिम्मेदार बताया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और अन्य ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के हुसैनपुर गांव की है। यहां पर किसान अतर सिंह का परिवार रहता है। अतर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अर्जुन की शादी वर्ष 2010 में बिजनौर के गांव की खीजरपुर जग्गू निवासी कविता के साथ हुई थी। अर्जुन अपनी नौकरी के सिलसिले में हरिद्वार जाता रहता था। इसलिए वह अपनी ससुराल में ही रहता था। वर्ष 2012 में उसके साले का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान अर्जुन ने डेढ़ लाख रुपये अपने ससुरालियों को दिए थे। लगातार मांगने के बाद भी उन्होंने रुपये नहीं लौटाए और तरह-तरह से उसका उत्पीड़न करने लगे। उसकी पत्नी भी उसका मानसिक उत्पीड़न करती थी। पत्नी और ससुरालियों के उत्पीड़न से आहत होकर अर्जुन गुरुवार को अपने गांव लौट आया और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन उसे मुरादाबाद के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। मरने से पहले अर्जुन ने अपने परिजनों को सुसाइड नोट दिया था। नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुराल के लोगों को ठहराया है।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर घर पहुंचे और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पत्नी कविता और उसके ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed