फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suger mill dues in 176 caror

किसानों का 176 करोड़ बकाया, चीनी मिलों को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
suger mill dues in 176 caror
suger mill dues in 176 caror
अमरोहा। चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 166 करोड़ रुपये बकाया होने पर विभाग सख्त हुआ है। बकायेदार 11 चीनी मिलों को नोटिस जारी कर दिया है। उधर, किसानों का आरोप है कि मिल प्रबंधन पैसा होने के बावजूद भुगतान में जानबूझकर देरी कर रहा है। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि जिन मिलों को नोटिस जारी किया गया है उन्होंने जल्द भुगतान नहीं किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के किसानों की 11 चीनी मिलों में गन्ने की पेराई होती है। अब तक चीनी मिलों ने 227.73 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर दी है। समर्थन मूल्य के अनुसार 736.96 करोड़ रुपये भुगतान करना हैं। चीनी मिलों ने 14 दिन के आधार पर 600.15 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। अब तक 166.78 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना विभाग ने चीनी मिलों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उसने चीनी मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। कहा है कि भुगतान में पहल नहीं की गई तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से चीनी मिल प्रबंधन में हड़कंप है।
विज्ञापन

सबसे अधिक धनौरा चीनी मिल ने खरीदा
अमरोहा। गन्ना की खरीद में सबसे आगे धनौरा चीनी मिल है। मिल प्रबंधन ने 69.4 लाख क्विंटल की खरीदारी की है। चंदनपुर ने 48.1 लाख क्विंटल खरीदा है, इसके अलावा गजरौला हसनपुर ने 21.55 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना किसानों का बकाया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है। भुगतान में शासनादेश का पालन हर हाल में सुनिश्चित होगा। - हेमेंद्र प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed