फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sugarcane security order issued, three purchasing centers increased in the district

Amroha News: गन्ना सुरक्षण आदेश जारी, जिले में तीन क्रय केंद्र बढ़े

Fri, 24 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane security order issued, three purchasing centers increased in the district
अमरोहा। गन्ना पेराई सत्र शुरू होने से पहले विभाग ने गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिया गया है। किसानों के हित को देखते हुए इस बार क्रय केंद्रों में ज्यादा परिवर्तन नहीं किया गया है। चंदनपुर स्थित शुगर मिल को लक्ष्य के अनुरूप गन्ना आपूर्ति बनाए रखने के लिए हापुड़ की सिंभावली शुगर मिल के चार क्रय केंद्रों का आवंटन किया गया है। जिले में इस बार तीन नए क्रय केंद्र बनने के बाद क्रय केंद्रों की संख्या 320 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन में 1.7 लाख किसान गन्ने की खेती करते हैं। जिले की मंडी धनौरा, हसनपुर व चंदनपुर के अलावा गैर जनपदों की असमोली, स्योहारा, अगवानपुर, बेलवाड़ा, करीमगंज, मिलक नारायणपुर व चांगीपुर चीनी मिलें यहां से गन्ने की खरीद करती हैं। शुगर मिलों को गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गन्ना आयुक्त की ओर से गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिए गए हैं। किसानों के हित को देखते हुए इस बार क्रय केंद्रों में अधिक बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पिछले पेराई सत्र में चंदनपुर स्थित त्रिवेणी शुगर मिल का एक क्रय केंद्र बिजनौर के चांगीपुर बिंदल शुगर मिल को आवंटित किया गया था। इसका असर शुगर मिल को होने वाली आपूर्ति पर भी हुआ जिससे लक्ष्य पूरा करने में भी परेशानी हुई। इसी को देखते हुए सिंभावली स्थित शुगर मिल के चार क्रय केंद्र चंदनपुर शुगर मिल को दे दिए गए हैं। विभाग के अनुसार सिंभावली शुगर मिल किसानों को समय से भुगतान भी नहीं कर पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर तीन क्रय केंद्र बढ़ाए गए
इसके अलावा वेव शुगर मिल से संबंधित किसानों की मांग को देखते हुए मूढाखेड़ा को मिल गेट से अलग करते हुए नया क्रय केंद्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों की मांग को देखते हुए इब्राहीमपुर द्वितीय से अलग करते हुए हादीपुर कला को नया क्रय केंद्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त द किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड हसनपुर को पहले बेलवाड़ा शुगर मिल को आवंटित किया गया तेलीपुरा द्वितीय क्रय केंद्र सहकारी चीनी मिल को वापस दे दिया गया है। वहीं, असमोली शुगर मिल के इकौंधा क्रय केंद्र को विभाजित करते हुए जलालपुर दीवान को नया क्रय केंद्र बनाया गया है। तीन क्रय केंद्रों की बढ़ोतरी के साथ ही जिले में अब गन्ना क्रय केंद्रों की संख्या 320 पहुंच गई है।

------

गन्ना सुरक्षण आदेश जारी हो गया है। इस बार गन्ने की पैदावार भी अच्छी हुई है। नवंबर के पहले सप्ताह से शुगर मिलों की पेराई शुरू हो जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। किसान हित में गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। घटतौली करने वालों के साथ सख्ती के साथ निबटा जाएगा। - मनोज कुमार, डीसीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed