फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sucide for marriage relation broke

रिश्ता टूटने पर फंदे से लटककर दी जान

Sun, 03 Dec 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/जोया। 
ब्यूरो अमर उजाला/जोया।  Updated Sun, 03 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
sucide for marriage relation broke
रिश्ता टूटने से मानसिक तनाव झेल रहे युवक ने फंदे से लटकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दुखभरी यह घटना कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव मूड़ा इम्मा की है। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दिए बगैर शव के सुपुर्द ए खाक कर दिया। 
विज्ञापन

गांव मूड़ा इम्मा निवासी एक परिवार के 25 वर्षीय युवक ने इसी साल एमए की पढ़ाई पूरी की थी। बताया जाता है कि छह माह पहले युवक का रिश्ता क्षेत्र के गांव खईया माफी के एक परिवार की युवती से तय हुआ था। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर रिश्ता टूट गया। जिससे युवक मानसिक तौर पर तनाव में रहने लगा। इसके चलते युवक शनिवार की सुबह करीब छह बजे टहलकर आने की बात कह कर घर से निकला था। दोपहर तक वापस घर नहीं लौटा। वहीं, गांव के नजदीक ही यूकेलिप्टिस के पेड़ पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो चीख निकल गई। पेड़ पर युवक की लाश लटकी थी। गले में चादर का फंदा कसा था। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव उतार कर घर ले आए। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई। सुपुर्द एक खाक कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed