फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sub Inspector constable and a CRPF Inspector and Head Constable misdeed a young woman

फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म: दरोगा-सिपाही और सीआरपीएफ में निरीक्षक व हेड कांस्टेबल ने की दरिंदगी, रिपोर्ट

Wed, 23 Sep 2026 09:29 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 23 Sep 2026 09:29 PM IST
सार

 हरियाणा की युवती की शिकायत पर हसनपुर कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। इसमें दरोगा, सिपाही और सीआरपीएफ के निरीक्षक व हेड कांस्टेबल सहित पांच लोग आरोपी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Sub Inspector constable and a CRPF Inspector and Head Constable misdeed a young woman
युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की युवती की शिकायत पर हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा, सिपाही और सीआरपीएफ में निरीक्षक व हेड कांस्टेबल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज करते हुए नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

हरियाणा के फतेहाबाद निवासी पीड़ित युवती का आरोप है कि उसकी महिला मित्र के कहने पर वह 21 सितंबर को सोनीपत में मोहित नामक युवक से मिली थी। वहां से मोहित उसे अपनी कार से मेरठ ले गया, जहां उसने अपने साथी लालाराम यादव को गाड़ी में बिठाया। इसके बाद आरोपी युवती को लेकर हसनपुर कोतवाली गेट पर पहुंचे, जहां गेट पर दरोगा संजय तोमर सिविल कपड़ों में उनकी गाड़ी में सवार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप के अनुसार सभी लोग हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित झूलपुरी स्थित एक फार्म हाउस पहुंचे, जहां कमरे लिए गए। कुछ देर बाद प्रमोद नाम का व्यक्ति खाना और शराब लेकर वहां पहुंचा। रात में खाना-पीना करने के बाद मोहित, लालाराम और दरोगा संजय तोमर युवती के कमरे में जबरन दाखिल हो गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब चौथा आरोपी प्रमोद अंदर घुसा, तो पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए उसे धक्का देकर बाहर निकाला और खुद को अंदर से लॉक कर लिया।

विज्ञापन

पीड़िता ने कमरा बंद कर मोबाइल से पुलिस को सूचना दी और बुधवार सुबह को कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। आरोपी मोहित सीआरपीएफ पांचवीं बटालियन दिल्ली में हेड कॉन्स्टेबल है एवं लालाराम यादव 156 वीं बटालियन न्यू बोगाई गांव असाम में निरीक्षक है।

यह बोले जिम्मेदार
युवती की शिकायत के आधार पर हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा सिपाही एवं सीआरपीएफ के निरीक्षक और हेड कांस्टेबल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिक दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। -लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed