{"_id":"68dc4a835b977dafa200a35c","slug":"students-will-get-employment-oriented-training-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-148835-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण
Wed, 01 Oct 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थी कौशल विकास में निपुण बनेंगे। उन्हें रोजगारपरक शिक्षा दी जाएगी। अब प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत इन्हें 400 घंटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण में कोर स्किल, सॉफ्ट स्किल शामिल है। इसके अलावा बच्चों को कॅरिअर गाइडेंस भी दिया जाएगा। इसके लिए बच्चों का पंख पोर्टल पर पंजीकरण भी किया जाएगा।
स्कूली शिक्षा से ही बच्चों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने के साथ-साथ रोजगार के लिए कॅरिअर गाइडेंस भी दी जा रही है। राजकीय विद्यालयों में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत तकनीकी शिक्षा दी जाएगी तो बच्चों को कॅरिअर गाइडेंस भी दिया जाएगा। कक्षा 12 की परीक्षा पास करने के बाद किस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं हैं, इस पर भी बच्चों की रूचि के अनुसार दिशा दी जा रही है। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि मिशन के तहत छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
वहीं, पंख पोर्टल के जरिए विद्यार्थी अपनी कॅरिअर संबंधी शंकाओं का समाधान करा सकेंगे। वह पेशेवर लोगों की मदद से कॅरिअर को संभालेंगे। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को अपने स्कूल के विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एप के माध्यम से माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं कॉलेज, छात्रवृत्ति, कौशल विकास कार्यक्रम, इंटर्नशिप और शिक्षा के विषय में उपलब्ध विकल्पों से संबंधित बेहतर सलाह ले सकेंगे।