फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students understood the work of police and their misconceptions were cleared

Amroha News: छात्राओं ने समझा पुलिस का कामकाज, दूर हुईं भ्रांतियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students understood the work of police and their misconceptions were cleared
मंडी धनौरा थाने में छात्राओं को जानकारी देते सीओ श्वेताभ भास्कर। संवाद - फोटो : संवाद
मंडी धनौरा (अमरोहा)। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्राओं को बृहस्पतिवार को थाना भ्रमण कराया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने छात्राओं को पुलिस के काम करने के तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने साथ होने वाले अपराध के बारे में पुलिस को बताएं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक अवलोक अग्रवाल और आलोक कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की कक्षा 11 और 12 की छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। बताया कि थोड़ी सी सावधानी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि फ्रॉड करने वाले ठगी के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। उनको किसी भी लालच और धोखे में नहीं आना है। कोई मनचला पीछा करे या छेड़खानी करें तो इसकी जानकारी पुलिस को दे। उनका कहना था कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने से सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन

छात्राओं को कंप्यूटर कक्ष, हवालात, शस्त्रागार, मालखाना, कंट्रोल रूम, महिला हेल्प डेस्क, रिसेप्शन की जानकारी दी गई। उन्होंने पुलिस द्वारा दर्ज की जाने वाली एफआईआर के बारे में जानकारी दी। जिले के टॉप टेन अपराधी, हिस्ट्रीशीटर, भूमि विवाद, गुंडा एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी। सीओ का कहना था कि पुलिस जनता के मित्र की तरह काम करती है। उन्होंने आपातकाल में 112 नंबर हेल्पलाइन की सहायता लेने की अपील की। इस दौरान छात्राओं के प्रश्नों व उनकी उत्सुकता के बारे में जानकारी दी गई। थाना भ्रमण के दौरान पुलिस की कार्यशैली देखकर छात्राएं खुश नजर आ रही थी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article