फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students showed their talent in Science Talent Mega Examination and Model Exhibition

Amroha News: साइंस टैलेंट मेगा परीक्षा और मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 30 Nov 2024 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students showed their talent in Science Talent Mega Examination and Model Exhibition
अमरोहा के जेएसएच कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में ​विद्या​​​​र्थियों के बनाए मॉडल को देखत - फोटो : कॉलेज
अमरोहा। जेएसएच पीजी कॉलेज साइंस फैकल्टी की ओर से साइंस टैलेंट हंट मेगा परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में जिले के करीब 20 इंटर कॉलेज के 128 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को साइंस कैंपस कैलसा रोड पर परीक्षा का आयोजन हुआ। 128 विद्यार्थियों ने साइंस टैलेंट हंट मेगा परीक्षा में शामिल हुए। साइंस फैकल्टी में संचालित बीएससी और एमएससी के विद्यार्थियों ने एक साइंस मॉडल एग्जिबिशन (विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी) का भी आयोजन किया गया। यह मॉडल वर्किंग भी थे और नॉन वर्किंग भी। मॉडल का मूल्यांकन केजीके महाविद्यालय मुरादाबाद में रसायन विज्ञान विभाग के प्रभारी प्रोफेसर डीके सिन्हा ने किया। प्रदर्शनी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के अलावा दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन

साइंस टैलेंट हंट परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय का बैग और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में सर्वोच्च पांच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किए गए। महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार गेरा ने साइंस टैलेंट हंट प्रतियोगिता कि उपयोगिता के बारे में बताया। प्राचार्य वीर वीरेंद्र सिंह ने विचार रखे। निदेशक डॉक्टर सौरभ अग्रवाल आभार जताया। संचालन डॉ. कावेरी सक्सैना ने किया। इस दौरान डॉ. अमित कुमार शुक्ला, डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. अमित पाल सिंह, डॉक्टर सूरज सैनी डॉ. पवन कुमार गेरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article