{"_id":"68926adfddfe2f478706207c","slug":"students-showed-their-talent-in-children-science-exhibition-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-145181-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Wed, 06 Aug 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 06 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा में विद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी की शुरुआत जेएसएच पीजी कॉलेज की रसायन विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. कावेरी सक्सेना ने किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर बनाए गए अपने मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में चयनित मॉडल सात अगस्त को आयोजित होने वाली संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किए जाएंगे।
मंगलवार को विद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता में विज्ञान व गणित विषय से जुड़े मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान विषय में हिमांशु का ऑटो चार्जिंग कार व हर्षित द्वारा बनाया गया हाइड्रोलिक संस्पेंशन ब्रिज का मॉडल काफी सराहा गया। इसके अलावा मनीष सैनी द्वारा बनाया गया ऑटोमेटिक डस्टबिन व मनीष कुमार ने गोल्डन अनुपात का मॉडल को खूब प्रशंसा मिली। चयनित मॉडलों को सात अगस्त को होने वाली संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।
प्रतियोगिता में कुल 40 बच्चों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में जेएस हिंदू पीजी कॉलेज अमरोहा के सहायक प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार गेरा (गणित विभाग), डॉ. कावेरी सक्सेना (रसायन विभाग) एवं सचिन कुमार (जीव विज्ञान विभाग) ने सभी मॉडलों का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं से मॉडल के विचार, निर्माण, कार्य गुणवत्ता तथा भविष्य में इनकी उपयोगिता के विषय में चर्चा की। कार्यक्रम में शिक्षकों अखिलेश कुमार, सुमित यादव, विष्णु सिंह, संजीव कुमार सक्सेना आदि का सहयोग रहा।