फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students learnt about the working of police

Amroha News: छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

Fri, 13 Jun 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Students learnt about the working of police
रहरा (अमरोहा)। चौधरी बिहारी सिंह त्यागी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने पुलिस की कार्यशैली और सरकार द्वारा आम लोगों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को चौधरी बिहारी सिंह त्यागी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रहरा थाने का भ्रमण किया। थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें पुलिस की भूमिका और कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए है, और छात्राओं को पुलिस को अपना दोस्त समझना चाहिए। पुलिस से डरना नहीं चाहिए। कहा कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया। साथ ही साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए। बताया कि कैसे किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अजनबी के साथ साझा न करें। छात्राओं ने उत्सुकता से पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछे और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। यहां विद्यालय के निदेशक ब्रह्मदत्त त्यागी, चंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed