फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   students houred

स्थापना दिवस पर उपलब्धियों का बखान, बोलें, उत्तर प्रदेश नहीं देखा तो भारत नहीं देखा00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
students houred
अमरोहा। उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। प्रदेश की योजनाओं के बारे में बताया गया। कृषि, गन्ना, उद्यान, पंचायती राज, महिला और बाल कल्याण, समाज कल्याण, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, चिकित्सा शिविर, ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के समूहों ने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में आए लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटर में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये का चेक और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम उमेश मिश्र, एसपी सुनीति और सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किए। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि सरकार की योजनाएं प्रदेश में इतिहास लिख रही है। स्वच्छता अभियान से काफी बदलाव आए हैं। गांव और शहर साफ होने लगे हैं। शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि बालिका दिवस पर उत्तर प्रदेश मनाया जा रहा है। यह बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे को सशक्त कर रहा है। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि प्रदेश के बारे में गर्व के साथ सोचना चाहिए। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अग्रणी है। कहा कि उत्तर प्रदेश की टैगलाइन है, उत्तर प्रदेश नहीं देखा तो भारत नहीं देखा। देश के विकास की नींव उत्तर प्रदेश से शुरू होती है। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रेरणा स्वरूप अतीत और गौरव के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जाने को संकल्पित हैं। बालिका दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब महिलाएं आर्थिक तौर पर सशक्त होंगी तो समाज मजबूत हो जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम को सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, जिला पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष सरिता चौधरी, भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र चौहान, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार आदि ने संबोधित किया। इस दौरान डीडीओ प्रदीप यादव, उप निदेशक कृषि ओपी सिंह, सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजवीर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed