फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student's body found lying in the field, murder suspected

Amroha News: खेत में पड़ा मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका

Sun, 15 Jun 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Student's body found lying in the field, murder suspected
नौगांवा सादात (अमरोहा)। मोबाइल पर धमकी भरी कॉल और संदेश मिलने से परेशान घर से निकले गांव याहियापुर निवासी डी-फार्मा के छात्र हरविंदर सिंह (22) का शव खेत में पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा था और दुपट्टा पेड़ की पतली टहनी से बंधा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर निवासी किसान धर्मपाल के परिवार में पत्नी लज्जावती, बेटे परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह व एक बेटी पुष्पा हैं। छोटा बेटा हरविंदर सिंह डी.-फार्मा तृतीय वर्ष का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को हरविंद के मोबाइल पर लगातार कॉल और मैसेज आ रहे थे, जिससे वह काफी परेशान था। दोपहर एक बजे तक हरविंदर सिंह लगातार फोन पर बात करता रहा और इसके बाद अमरोहा जाने की बात कहकर घर से निकल गया।
विज्ञापन

शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसके बड़े भाई परविंदर ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद नंबर लगाया तो नंबर बिजी हो गया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। देर रात उसका शव खेत में सेमल के पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा था और दुपट्टा सेमल के पेड़ की पतली टहनी पर बंधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही थोड़ी में भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और हरविंदर का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed