{"_id":"580524b44f1c1b562c70330f","slug":"students-became-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएस कॉलेज में बिफरे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएस कॉलेज में बिफरे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो/ अमरोहा
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
जेएस पीजी काॅलेज में प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेएस हिंदू पीजी काॅलेज में नियमित कक्षाएं न चलने पर मंगलवार को स्टूडेंट्स का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए छात्र-छात्राओं ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्राचार्य को ज्ञापन देकर व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
छात्र नेता फराज सिद्दीकी ने कहा कि कालेज में नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है। कुछ शिक्षक कालेज से नदारद रहते हैं। शिक्षण कार्य में सुधार को प्राचार्या से मांग की जा चुकी है। बावजूद अभी तक कोई सुधार नहीं आया है। सेल्फ फाइनेस कोर्सेज की कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
सपा छात्रसभा के जिला महासचिव उजैर मंसूूरी ने चेतावनी दी है यदि जल्द ही शिक्षण कार्य में सुधार नहीं आया तो छात्र-छात्राएं अनिश्चितकालीन अनशन और आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के बाद छात्र-छात्राओं ने कालेज प्राचार्य को ज्ञापन देकर व्यवस्थाओं मेें सुधार की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में फराज सिद्दीकी, उजैर मंसूरी, शानदार, शानू मंसूरी, शादाब, सलमान मलिक, अजहर, फैज मलिक, फैज सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर जेएस कालेज प्राचार्य वंदना रानी गुप्ता ने बताया कि शिक्षण कार्य पर ध्यान दिया जा रहा है। स्टाफ की कमी है, जिससे शासन को अवगत कराया जा चुका है। वह खुद भी क्लास रूम में जाकर विजिट करेंगी।