{"_id":"65a84a7d33e6f45c370eb507","slug":"students-associated-with-bajrang-dal-chanted-jai-shri-ram-in-the-college-professor-stopped-created-ruckus-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-12404-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बजरंग दल से जुड़े छात्रों ने कॉलेज में बोला जय श्री राम, प्रोफेसर ने रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बजरंग दल से जुड़े छात्रों ने कॉलेज में बोला जय श्री राम, प्रोफेसर ने रोका, हंगामा
Thu, 18 Jan 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में जय श्री राम बोलने को लेकर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों से जुड़े छात्रों ने प्रोफेसर पर जय श्री राम बोले से रोकने का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर देकर प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
बजरंग दल के नगर संयोजक राम सिंह सैनी जेएस पीजी कॉलेज में एमए भूगोल के छात्र हैं। उनका आरोप है कि बुधवार को वह अन्य छात्रों के साथ कॉलेज में मौजूद थे। तभी कॉलेज के एक प्रवक्ता उनके सामने आए तो छात्रों ने जय श्री राम बोल दिया। आरोप है कि प्रोफेसर ने जय श्री राम का जवाब नहीं दिया और विरोध करते हुए कॉलेज परिसर में धार्मिक नारे नहीं लगाने की बात कही। बस इसी बात को लेकर छात्रों का गुस्सा भड़क गया। इस दौरान छात्रों और प्रोफेसर के बीच नोकझोंक हुई। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू महासंघ युवा मोर्चा, बजरंग दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने कालेज परिसर में नारेबाजी की। हालांकि इस दौरान कुछ शिक्षकों के समझाने पर छात्र कॉलेज से बाहर आ गए। हिंदू संगठनों से जुड़े सभी छात्र सीधे कोतवाली पहुंचे और प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के जिला मंत्री दीपांकर चौधरी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कपिल चौधरी, विकास शर्मा, राम सिंह सैनी, ऋषि चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं कॉलेज प्राचार्य वीर वीरेंद्र सिंह ने छात्रों द्वारा लगाए आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। मामले को बेवजह तूल देने का प्रयास किया जा रहा है।