फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students and minors as migrant laborers, after verification

प्रवासी मजदूर के तौर पर विद्यार्थी और नाबालिग, सत्यापन के बाद बाहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Students and minors as migrant laborers, after verification
अमरोहा। प्रवासी मजदूरों के नामों की सूची में विद्यार्थी और अन्य लोग भी शामिल हो गए हैं। इसके अलावा कई मजदूरों ने अपने मां और बाप के बैंक अकाउंट का नंबर दे दिया है। जबकि 20 से अधिक नाबालिग मिले हैं। सत्यापन के बाद मामले का खुलासा हुआ। लेखपालों ने तहसीलदार को रिपोर्ट दी है। पात्रों को हजार-हजार रुपये दिए जाने हैं। इसके लिए अंतिम दौर में प्रक्रिया है। एसडीएम के निर्देश के बाद ऐसे अपात्रों का नाम प्रवासी मजदूर की सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महानगरों से घर लौटने वाले मजदूरों को जून मे 1000-1000 रुपये देने का ऐलान किया है। इसके चलते प्रवासी मजदूरों का सत्यापन चल रहा है। नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र में कई ऐसे लोग मिलें है जो मजदूर नहीं है। इसमें 20 से अधिक विद्यार्थी हैं यह महानगरों में पढ़ाई कर रहे थें। यह लोग होम क्वारंटीन की शर्तों को पूरा किए हैं अब इन लोगों को 1000-1000 रुपये भेजने की कवायद की जा रही है। हालांकि रुपये भेजने से पहले इन लोगों का सत्यापन करना है। तहसील प्रशासन लेखपालों के जरिए सत्यापन कराने में जुटा है। यहां पर कई मजदूरों ने माता पिता का बैंक अकाउंट दर्ज कराया है। जबकि 20 से अधिक प्रवासी मजदूरों की उम्र 18 वर्ष से कम है। इसके अलावा कई लोग खुद का कारोबार करते हैं। उनके बयान के आधार पर सूची से नाम निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों की सूची में कई के बैंक अकाउंट गलत हैं। माता पिता का अकाउंट नंबर दर्ज कराया है। जबकि कई दूसरे शहरों में पढ़ाई करते हैं। कुछ की उम्र 18 वर्ष से कम है। सत्यापन के दौरान मामले का खुलासा हुआ है। इन लोगों का नाम निकाल दिया गया है। - इंद्रनंदन सिंह, एसडीएम, नौगांवा सादात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed