{"_id":"63fe4c88750c394d8b04f404","slug":"student-undergoing-treatment-in-private-hospital-case-against-dog-owner-jpnagar-news-c-15-1-71052-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छात्र का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, कुत्ते के मालिक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छात्र का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, कुत्ते के मालिक पर केस
Wed, 01 Mar 2023 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कॉलेज से घर लौटते प्रतिबंधित कुत्ते पिटबुल के हमले के घायल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर पर करीब बीस जगह काटा था। इस मामले में पुलिस ने कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरोहा नगर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली के रहने वाले विवेक नारायण शर्मा एडवोकेट का बेटा नारायण शर्मा हाशमी लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार की दोपहर वह कॉलेज से घर लौट रहा था। जैसे ही वह धनौरा बस अड्डे पर अंधेरी मस्जिद के मोड़ पर पहुंचा, तभी कुत्ते ने हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। कुत्ते ने हाथ पैर और शरीर में करीब 20 जगह काटा था।
अधिवक्ता विवेक नारायण शर्मा के मुताबिक जिस कुत्ते ने काटा है वो पिटबुल है और ये प्रजाति प्रतिबंधित है। अधिवक्ता ने कुत्ते के मालिक पर लापरवाही व उदासीनता का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर कबीर मिर्जा कन्फैक्शनरी के मालिक पर आईपीसी की धारा 289 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।