{"_id":"6500c544c78a80b2440c0e59","slug":"student-slaps-boy-in-protest-against-teasing-now-accused-is-threatening-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-4553-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छेड़खानी के विरोध में छात्रा ने युवक को जड़ा थप्पड़, अब आरोपी दे रहे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छेड़खानी के विरोध में छात्रा ने युवक को जड़ा थप्पड़, अब आरोपी दे रहे धमकी
विज्ञापन
अमरोहा। बीएड की छात्रा का पीछा करना एक युवक को भारी पड़ गया। पीछा करने से मना करने के बाद भी युवक नहीं माना तो युवती ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। उस समय तो युवक चला गया, लेकिन बाद में अपने एक साथी के साथ छात्रा के घर पहुंच गया और धमकी दी। मामले में छात्रा की मां ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान की बेटी मुरादाबाद की एक यूनिवर्सिटी से बीएड कर रही है। आरोप है कि मंगलवार को छात्रा यूनिवर्सिटी से घर आ रही थी। तभी रास्ते में जितेंद्र उर्फ नन्हे मिला और छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि युवक कई दिन से लगातार पीछा कर रहा था। जितेंद्र उर्फ नन्हे छात्रा के साथ छेड़खानी की तो उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद नन्हे अपने साथी कुशल और अनिकेत सिद्धू के साथ घर के सामने आया और गाली गलौज की।
इससे पहले सात सितंबर को आरोपी ने पड़ोसी युवक को फोन करके छात्रा की मां का नंबर मांगा। पड़ोसी ने नंबर देने से इनकार कर दिया तो अब आरोपी युवक को मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में जितेंद्र उर्फ नन्हे, कुशल और अनिकेत सिद्धू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।