फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   student ki maut

स्वीमिंग पूल में डूबकर सातवीं के छात्र की मौत

Tue, 10 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 10 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
student ki maut
मौत
डूब रहे छात्र को बचाने के लिए साथियों ने काफी शोर मचाया, लेकिन यहां बज रहे म्यूजिक सिस्टम की तेज आवाज में बच्चों का शोर दब गया। कोई उनकी मदद को नहीं पहुंचा। काफी देर बाद स्वीमिंग पूल स्वामी डूबे छात्र को लेकर निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचा, जहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


छात्र के परिजनों ने स्वीमिंग पूल स्वामी पर डुबाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, स्वीमिंग पूल स्वामी यहां ताला डालकर फरार हो गया। पुलिस ने स्वीमिंग पूल को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के कांकर सराय गांव निवासी बाबू का 14 वर्षीय बेटा तहजीब आलम शहर के जेएस हिंदू इंटर कॉलेज में सातवीं कक्षा में पढ़ता था।

वह रविवार को गांव के ही चार-पांच हमउम्र बच्चों के रोडवेज के पीछे बंबूगढ़ वाले बाईपास पर बने स्वीमिंग पूल में नहाने आया था। नहाते समय तहजीब गहरे पानी में डूबने लगा, उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। लेकिन, स्वीमिंग पूल के पास तेज आवाज में बज रहे म्यूजिक सिस्टम के कारण बाहर बच्चों की आवाज दब गई। थोड़ी ही देर में छात्र डूब गया, लेकिन कोई मदद को नहीं पहुंचा। बाद में बच्चों के बताने पर स्वीमिंग पूल मालिक ने डूबे छात्र के पेट से पानी निकालने का प्रयास किया। सेंट्रो कार में डालकर शहर के           निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां देखते ही छात्र को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को नहीं दी सूचना
शहर के निजी अस्पताल में छात्र तहजीब आलम को मृत घोषित करने के बाद स्वीमिंग पूल स्वामी ने छात्र के परिजनों को घटना की सूचना नहीं दी। वह अस्पताल के सामने सेंट्रो कार में छात्र का शव छोड़कर फरार हो गया। उधर, से गुजर रहे मोहल्ले के युवक ने तहजीब का शव देख पहचान की और परिजनों को खबर दी। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल के सामने खड़ी सेंट्रों से छात्र के शव को घर ले गए। घर पर कोहराम मच गया। रिश्तेदार व संबंधी भी इकट्ठा हो गए। बाद में छात्र को सुपुुर्दे खाक कर दिया गया। 


लाइफ गार्ड और प्रशिक्षक नहीं थे
रोडवेज के पीछे बंबूगढ़ बाईपास पर बने जिस स्वीमिंग पूल में छात्र तहजीब आलम की डूब कर मौत हुई है। इसमें बच्चों व महिलाओं के नहाने का भी इंतजाम होने की बात कही गई है। यहां प्रशिक्षक और लाइफ गार्ड भी नहीं था। जबकि, यहां रोजाना लोग किशोर, युवक और बच्चे नहाने आते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed