फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student got electrocuted while charging mobile, died

Amroha News: मोबाइल चार्ज करते समय छात्र को लगा करंट, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Student got electrocuted while charging mobile, died
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली में मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से अनिल खड़गवंशी (17) की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव गंगाचोली निवासी तेजपाल सिंह उर्फ तेजा खड़गवंशी का बेटा अनिल खड़गवंशी रविवार को घर पर मोबाइल चार्जिंग कर रहा था। वहां प्रेस का तार भी लगा हुआ था। बिजली का बोर्ड लोहे के जंगले के पर लगा था। इस दौरान बिजली का तार जंगले से टच हो गया, जिससे उसमें करंट उतर आया। मोबाइल का चार्जर बोर्ड में लगाते समय अनिल का हाथ लोहे के जंगले से लग गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। वह एक डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed