फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student gets electrocuted while churning milk with electronic machine, dies

Amroha News: इलेक्ट्रॉनिक मशीन से दूध मथते समय छात्रा को लगा करंट, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Student gets electrocuted while churning milk with electronic machine, dies
आदमपुर (अमरोहा) । क्षेत्र के गांव इलेक्ट्राॅनिक मशीन से दूध मथते समय कक्षा 11 की छात्रा विनीता की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा में किसान हरिओम सिंह का परिवार रहता है। हरिओम सिंह की सोलह वर्षीय पुत्री विनीता कक्षा 11 की छात्रा थी। वह पास के ही एक इंटर काॅलेज में पढ़ती थी। बुधवार की रात वह इलेक्ट्रॉनिक मशीन चलाकर दही से घी निकाल रही थी। इस दौरान अचानक उसे करंट लग गया।
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में छात्रा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह को उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। परिजनों ने बिना कानून कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed