फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student fell from a tree due to slipping of her feet while plucking guava, died due to the noose of her scarf getting tightened around her neck

Amroha News: अमरूद तोड़ते समय पैर फिसलने से पेड़ से गिरी छात्रा, दुपट्टे का फंदा गले में कसने से मौत

Thu, 25 Apr 2024 06:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Apr 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Student fell from a tree due to slipping of her feet while plucking guava, died due to the noose of her scarf getting tightened around her neck
हसनपुर। पेड़ पर अमरूद तोड़ने चढ़ी कक्षा नौ की छात्रा का पैर फिसल गया। छात्रा पेड़ से नीचे गिरने लगी लेकिन उसे गले में लटका दुपट्टा पेड़ की डाल में फंसकर कस गया। जिससे छात्रा की मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। गांव में एक किसान का परिवार रहता है। बताते हैं कि बुधवार की दोपहर को किसान की चौदह वर्षीय बेटी परिवार के लोगों के साथ खेत पर गई थी। घर लौटते समय छात्रा खेत के पास ही एक अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ने लगी। इसी दौरान छात्रा का पैर फिसल गया। वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरी तभी उसके गले में पड़ा दुपट्टा पेड़ की डाल में फंसकर फंदे के रूप में बदल गया। जिससे छात्रा की मौत हो गई। छात्रा तीन बहन भाइयों में सबसे छोटी थी। वह कक्षा नौ में पढ़ती थी। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed