{"_id":"6a481e2d5b8766eecc0a992c","slug":"student-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-167335-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की माैत
विज्ञापन
कैलसा। कैलसा बाईपास (रिंग रोड) पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। कांठ थाना क्षेत्र के गांव हफीजपुर निवासी छात्र तरुण (17) की मौत हो गई। वह बाइक से मुरादाबाद स्थित कॉलेज जा रहा था। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांठ के गांव हफीजपुर निवासी संजय सिंह मेरठ की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी विनोद देवी के अलावा दो बेटे तरुण और जीतू हैं। बड़ा बेटे तरुण ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुरादाबाद के एक कॉलेज में दाखिला लिया था।
शुक्रवार सुबह तरुण बाइक से कॉलेज के लिए निकला था। सुबह करीब 10 बजे अमरोहा के कैलसा बाईपास पर पहुंचने पर उसकी बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में तरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।