{"_id":"64f3892bb6a90273480b7214","slug":"student-dies-after-being-crushed-by-canter-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-3987-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कैंटर से कुचलकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कैंटर से कुचलकर छात्र की मौत
Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। एक सैलून की दुकान की ओपनिंग कार्यक्रम में शामिल होने बाद घर जा रहे बाइक सवार छात्र अमरोहा नगर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय निवासी सोनू (19) की कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। तहरीर के आधार पर कैंटर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सोनू रंगा-पुताई का काम करने वाले इस्लामुद्दीन का सबसे छोटा बेटा था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और एक बेटी है। भाई मोहम्मद जावेद के मुताबिक सोनू ने इस साल इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी लेकिन वह सिलेबस बदलकर दोबारा से इंटर की पढ़ाई करना चाहता था। जिसकी तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की शाम सोनू घर से बाइक लेकर बिजनौर रोड स्थित एक सैलून की दुकान की ओपनिंग में गया था। करीब दस बजे जैसे ही वह बाइक लेकर लकड़ा चौराहे पर पहुंचा। तभी कैंटर के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक कैंटर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही सोनू के परिजन अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक के भाई मोहम्मद जावेद की तहरीर पर कैंटर के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।