{"_id":"668444d7fbae6eacbd0f6f55","slug":"student-carrying-fodder-got-burnt-due-to-electric-current-serious-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-121369-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चारा लेकर जा रही छात्रा करंट से झुलसी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चारा लेकर जा रही छात्रा करंट से झुलसी, गंभीर
विज्ञापन
ढबारसी। चारे की गठरी लेकर खेत से वापस घर लौट रही छात्रा को करंट लग गया। हादसा हाईटेंशन लाइन का तार नीचे होने की वजह से हुआ। छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
क्षेत्र के गांव ढबारसी निवासी किसान मोहम्मद रफी की 17 वर्षीय बेटी उजमा गांव की अपनी सहेलियों के साथ मंगलवार शाम को जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। चारे की गठरी सिर पर रखकर वह वापस घर लौट रही थी। रास्ते में हाईटेंशन लाइन के तार नीचे लटके होने की वजह से गठरी लाइन से छू गई। जिससे छात्रा को करंट लग गया। बताते हैं कि ऐन वक्त पर बिजली की सप्लाई बंद हो गई थी। जिसकी वजह से छात्रा की जान बच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। छात्रा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली की लाइन को ऊंचा नहीं कराया जा सका। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। ढबारसी बिजलीघर के जेई एसके भारद्वाज का कहना है कि लाइन को चैक कराया जाएगा। यदि तार नीचे है तो नए पोल लगवाकर कर ऊंचा कराया जाएगा।