{"_id":"57c5de6b4f1c1bbf762cbf65","slug":"strike-of-diploma-engeeners","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं मानी तो जेल भरो आंदोलन 16 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं मानी तो जेल भरो आंदोलन 16 से
अमर उजाला ब्यूरो/अमरोहा
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
जोया स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में नारेबाजी करते डिप्लोमा होल्डर्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। साथ ही चेतावनी दी कि 15 सितंबर तक अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो 16 से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर्स कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे, जिसकी अध्यक्षता करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि अभी तक सरकार ने जेई को 4800 रुपए ग्रेड पे नहीं दिया है, जिसके विरोध में 29 से 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 5, 6 व 7 सितंबर को लखनऊ में क्रमिक अनशन होगा। 12 से 15 सितंबर तक पूर्ण हड़ताल रहेगी। अगर सरकार ने फिर भी मांग नहीं मानी तो 16 से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
धरने में लोनिवि के अलावा सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल निगम, लघु सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग के कर्मचारी शामिल थे। धरने को संदीप सक्सेना, देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जद्दन खां, अभय कुमार, जगदीश सिंह, ब्रिजेश कुमार आदि ने संबोधित किया। धरने का संचालन सचिव बलराम सिंह ने किया।
विज्ञापन