{"_id":"58b5dceb4f1c1bbe1c8311d2","slug":"strike-in-bank-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल, दो अरब का लेनदेन हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल, दो अरब का लेनदेन हुआ प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
strike
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को बैंकों की हड़ताल रही। हड़ताल की वजह से करीब दो अरब का लेनदेन प्रभावित हुआ। अधिकांश एटीएम के शटर भी बंद रहे, जिसकी वजह से उपभोक्ता परेशान नजर आए।
प्रथमा के अलावा अन्य प्राइवेट बैंकों में रोज की तरह काम को अंजाम दिया गया। बुधवार को सभी बैंक खुलेंगे। ऐसे में भीड़ उमड़ने की आशंका को देखते हुए बैंकों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एटीएम के शटर भी खोलने का फैसला लिया है।
ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉइज एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार की सुबह से ही भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व सिंडीकेट बैंकों पर ताला लटक गया। इनके एटीएम के शटर भी गिरे रहे।
विज्ञापन
सुबह उपभोक्ता बैंकों पर सभी काम निपटाने की बात सोचकर पहुंचे, लेकिन ताला लटका देखकर मायूस हो गए। बगैर कार्य पूर्ण हुए ही घर लौट गए। यही सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा। प्रथमा बैंक के अलावा एचडीएफसी, एक्सिस, आईडीबीआई, यूनियन बैंक में रोज की तरह कर्मचारियों ने कार्य को निपटाया।
अधिकारियों की बात पर यकीन करें तो दिन भर मुख्य बैंकों में काम नहीं होने की वजह से करीब दो अरब का लेनदेन प्रभावित हुआ है। शाम हड़ताल खत्म होने के बाद अधिकारियों ने बुधवार को रोजमर्रा की भांति निर्धारित समय दस बजे बैंक खुलने की बात कही है। दिन भर कामकाज चलना बताया है। बहरहाल आज दिन भर उपभोक्ता बिना काम हुए टेंशन में रहे। उधर कस्बा जोया में भी बैंकों पर तालाबंदी रही। उपभोक्ता परेशान होकर घर को जाते दिखे।