फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Strictly visible in lockdown, then move through intersections, walk in the streets

लॉकडाउन में सख्ती दिखाई तो चौराहों से हटे, गलियों में रही चहल-पहल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Strictly visible in lockdown, then move through intersections, walk in the streets
अमरोहा। लॉकडाउन का असर ईद पर शुक्रवार को देखने को मिला। शहर के अंदरूनी इलाकों में लोग सड़कों पर देखे गए हालांकि बाहरी हिस्सों की सड़क पर आवागमन कम रहा। पुलिस ने कई जगहों पर बेवजह घूम रहे लोगों के चालान काटे। वहीं कुछ को समझा कर घर लौटाया। डीएम और एसपी ने शहर की गलियों में घूम कर लॉकडाउन को परखा। लोगों से घरों में रहने की अपील की। शहर के मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कारगर साबित हुई।
विज्ञापन

ईद पर शुक्रवार को शहर के मोहल्लों में चहल पहल हो गई। डीएम उमेश मिश्र शुक्रवार को लगभग 10 बजे शहर में भ्रमण के लिए निकले। उनके साथ पुलिस कप्तान सुनीति भी रहीं। दोनों अफसरों ने टीपी नगर में पुलिस के गश्त का हाल जाना। इसके अलावा सड़क पर बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस सक्रिय हो गई। शहर के चौक चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात हो गए। लैपर्ड मोबाइल से पुलिस के जवानों ने गश्त शुरू कर दी। चौक चौराहों पर खड़े लोगों को सख्ती से हटाया। दोबारा मिलने पर चालान की चेतावनी दी। इसके बाद नल चौराहा, जामा मस्जिद, नौबतखाना, कुरैशी, नियाजियान, बड़ा दरबार में चौराहों पर टहलने वाले लोग गलियों में पहुंचे। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल की ताकीद की। इसके अलावा निर्धारित दूरी अपनाने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed