फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Story of 72 polling places, no toilet and furniture, no electricity and no water

72 मतदेय स्थलों की कहानी, कहीं शौचालय व फर्नीचर नहीं, कहीं न बिजली है और न पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Story of 72 polling places, no toilet and furniture, no electricity and no water
अमरोहा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदेय स्थल मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा 72 मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं। इन मतदेय स्थलों में पानी, बिजली, शौचालय और फर्नीचर तक नहीं है, जो प्राथमिक स्कूल, उच्च प्राथमिक स्कूल और संविलियन स्कूल में स्थित हैं। एडीएम वित्त और राजस्व भगवान शरण ने मतदेय स्थलों को दुुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। शिथिलता पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके साथ ही संबंधित एसडीएम को निगरानी करने को कहा है।
विज्ञापन

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,601 मतदेय स्थल है। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदेय स्थलों में न्यूनतम मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने आवंटित क्षेत्र के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने 72 मतदेय स्थलों का चिन्हांकन किया है जिसमें पानी, बिजली, शौचालय और फर्नीचर उपलब्ध नहीं है। जिसमें 24 मतदेय स्थलों में फर्नीचर नहीं है। इसके साथ ही 22 मतदेय स्थलों में बिजली की आपूर्ति नहीं है। इसके साथ ही 13 मतदेय स्थलों में शौचालय तक नहीं है और 13 मतदेय स्थलों में पेयजल के इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त और राजस्व भगवान शरण ने अधिशासी अभियंता बिजली और अधिशासी अभियंता जल निगम को व्यवस्था सही करने को कहा है। इसके अलावा डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, बीएसए चंद्रशेखर, डीपीआरओ वाचस्पति झा और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव को मतदेय स्थलों में व्यवस्था सहीं करा कर सूचना उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में नहीं है शौचालय
जोगीपुरा-दरवाजा टूटा, जलीलपुर फख्र-खराब, खलीलपुर कला-खराब, हाजीपुर-खराब, नसीरपुर-खराब है, चंदनपुर-प्रयोग में नहीं, शहबाजपुर गुर्जर-पानी कनेक्शन नहीं, निजामपुर सैंदरी-नहीं है, रजबपुर-नहीं है, शादीपुर-नहीं है और आसेपुर में नहीं है।
यहां नहीं है पेयजल की व्यवस्था
अव्वलपुर, मेहम्मदी, लतीफपुर, चुचैला खुर्द, उझारी और दाउदपुर जागीर में पेयजल नहीं है। इसके अलावा सरकड़ा कमाल में नल खराब है, चुचैला खुर्द, जलीलपुर फरार में पानी सही नहीं है और दादपुर-समरसेबिल खराब है।
इन स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं
पंचायत घर कांकाठेर, दमगड़ी, तरौली, दयना, ग्रामोदय इंटर कॉलेज गंगेश्वरी, अकबरपुर, खेतापुर जहांगीरपुर, ईसापुर, प्राथमिक स्कूल गूला तालाब नौगांवा सादात, बादशाहपुर, प्रकाश इंटर कॉलेज किशनगढ़, सैफी इंटर कॉलेज कांकर सराय रोड, आले अहमद गर्ल्स इंटर कॉलेज, मढैया रफातपुर, कुंदन नगर, सहसपुर अली नगर और शकूराबाद-धनौरा

इन मतदेय स्थलों में नहीं है फर्नीचर
प्राथमिक स्कूल जामा मस्जिद, कुंदन नगर, मेहम्मदी की मढैया, असगरीपुर, मदरसा कासिम उलूम फरीहियान लकड़ा, सुल्तानपुर मौलवी, भीम नगर, पथरा ऐ., उकावली मु., पौरारा मु., रहरा, मदरसा अंसार उलूम नौगांवा सादात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed