फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stoned on police on information of assault, 11 arrested

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, 11 गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Stoned on police on information of assault, 11 arrested
अमरोहा। पांयती कला गांव में गुरुवार शाम ट्रैक्टर से दीवार गिरने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त फोर्स बुलाकर हालात काबू किए गए और पुलिस ने 11 बवालियों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी की तहरीर पर 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पांयती कला गांव की है। गुरुवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिरने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस घटना की सूचना पर जिवाई चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार व सिपाही रविंद्र बालियान टीम के साथ गांव पहुंचे। मामला शांत कराने की कोशिश की तो गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस टीम ने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स बुलाकर स्थिति नियंत्रित की गई। पुलिस ने ताबिर, बाबू, नजारुल, रजा हुसैन, आसिफ, सरफराज, मुनाजिर, जाफर, भूरे व सोहबत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इन पर हुआ मुकदमा
इस मामले में ताहिर, बाबू, नजारुल, रजा हुसैन, आसिफ, सरफराज, मुनाजिर, जाफर, भूरे, सोहबत, सुहान, अरमान, फरमान, सलमान, फिरोज, आसिफ, नाजिम, तालिब व कामिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed