फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stone pelting between two parties, police also attacked, many injured including two constables

Amroha News: दो पक्षों में पथराव, पुलिस पर भी किया हमला, दो सिपाही समेत कई घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:57 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two parties, police also attacked, many injured including two constables
अमरोहा। रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। वहीं झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। माहौल बिगड़ता देख अतिरिक्त फोर्स बुलाकर हालात संभाले गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में दोनों पक्षों के चार लोगों को नामजद करते हुए सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के देवपुरा गांव में विवेक कुमार और अरविंद प्रताप सिंह के परिवार रहते हैं। दोनों पक्षों के खेत बान नदी के पुल के पास हैं। विवेक कुमार के खेत पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। लिहाजा, रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों खेत पर काम कर रहे थे, तभी झगड़ा हो गया। एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। घटना से आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दरोगा रामवीर सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, अंकित चौधरी, अनिल कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए। झगड़ा कर रहे लोगों को समझने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। घटना में हेड कांस्टेबल अंकित चौधरी और कांस्टेबल अनिल कुमार चोटिल हो गए। हालात बिगड़ते देख कर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पुलिसकर्मियों ने घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस गश्त शुरू की गई। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में दरोगा रामवीर सिंह की तहरीर पर विवेक कुमार, चंद्रकाली, अरविंद प्रताप सिंह, अर्चना देवी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed