फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stone pelting between two parties after dispute between children

Amroha News: बच्चों के बीच विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two parties after dispute between children
उझारी। बच्चों को लेकर शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। विवाद में बड़े आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बताते हैं कि सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कनेटा में 26 अप्रैल को मतदान के दिन दो बच्चों में मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। मारपीट भी हुई थी। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दिया था। रविवार को दोपहर को फिर उसकी बात को लेकर दो पक्ष सामने आए। घरों की छतों पर खड़े होकर पथराव किया गया। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना में फैसल, शावेज, शाहनवाज समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed