{"_id":"5f9723048ebc3e9bfa0cd7d4","slug":"sticks-on-two-sides-in-protest-against-molestation-jpnagar-news-mbd367448488","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। छेड़खानी के विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जमकर हंगामा हुआ। संघर्ष में तीन लोग घायल भी हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे के एक मोहल्ले की है। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। उसकी बेटी अपनी मां के साथ घरेेलू कार्यों में हाथ बटाती है। रविवार की शाम पड़ोस में रहने वाले युवक ने युवती पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे पहले भी कई बार युवती को राह चलते परेशान कर चुका था।
रविवार की शाम युवती परचून की दुकान से सामान लेकर वापस लौट रही थी। तभी युवक ने फब्ती कसनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी कर दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। लिहाजा युवती के परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। यहां युवक की शिकायत की, तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। मारपीट होने लगी। थोड़ी देर में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया और डांट-फटकार कर समझौता करा दिया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।