फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stepfather's throat slit with a knife, death

Amroha News: चाकू से रेत दिया सौतेले पिता का गला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Stepfather's throat slit with a knife, death
अमरोहा। पिटाई का बदला लेने के लिए मोहम्मद अहमद ने सौतेले पिता जावेद (45) की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के रहने वाले जावेद ने करीब डेढ़ साल पहले अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदन बाईपास की रहने वाली रजिया से निकाह किया था। रजिया के पहले पति फहीम की मौत हो गई थी। पहले पति से रजिया पर चार चार बच्चे हैं। इसमें तीन बेटे मोहम्मद अहमद, उस्मान व अयान और एक बेटी राबिया हैं। राबिया की शादी हो चुकी है। घर में जावेद, रजिया, मोहम्मद अहमद, उस्मान और अयान रहते हैं। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अहमद नशेड़ी है।
विज्ञापन

इस बात को लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था। सौतेले पिता जावेद ने दो दिन पहले मोहम्मद अहमद के साथ मारपीट कर दी थी। अहमद सौतेला पिता होने के नाते जावेद को बर्दाश्त नहीं करता था और उस पर पिटाई करने का अधिकार नहीं होने की बात कहता था। सोमवार रात मोहम्मद अहमद मोहल्ले में खेल खत्म करने की बात कहता घूम रहा था लेकिन लोग उसकी बात को समझ नहीं पाए। रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से खून से सना चाकू बरामद
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मोहम्मद अहमद ने सोते समय सौतेले पिता जावेद की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी अमित कुमार आनंद और सीओ सिटी शक्ति सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। जांच के बाद पुलिस ने मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में मोहम्मद अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed