फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   station master suspend

शराब पीकर नशे में झूमा कांकाठेर रेलवे स्टेशन मास्टर, निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
station master suspend
गजरौला(अमरोहा)। कांकाठेर रेलवे स्टेशन मास्टर पर ड्यूटी के दौरान शराब पी ली। वह नशे में धुत होकर कई घंटे तक झूमता रहा। इस दौरान कई ट्रेनें गुजरीं। हजारों यात्रियों की जान सांसत में रही। हालांकि इस दौरान टोकन पोर्टर ने ट्रेनों का संचालन संभाला। सूचना पाकर स्टेशन अधीक्षक, रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर व आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर को सीएचसी में लाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से हापुड़ जनपद निवासी राजीव गिरि कांकाठेर के रेलवे स्टेशन मास्टर हैं। वह बीते दो साल से यहां पर तैनात हैं। शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार की सुबह आठ बजे तक उनकी ड्यूटी थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी के दौरान शराब पी ली और ट्रेनों का संचालन छोड़ नशे में झूमने लगे। उनका यह सिलसिला कई घंटे तक चलता रहा। बताया जाता है कि टोकन पोर्टर ने नशे में झूम रहे स्टेशन मास्टर को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद सूचना आला अफसरों को दी। आला अफसरों ने गजरौला स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह, रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर हर सहाय मीणा व आरपीएफ इंस्पेक्टर को नामित किया कि वह मौके पर जाकर देखें। और स्टेशन मास्टर का मेडिकल परीक्षण कराएं। जिस पर देंवेंद्र सिंह, हर सहाय मीणा व आरपीएफ के एसआई रघुराज सिंह मौके पर पहुंचे। नशे में झूम रहे स्टेशन मास्टर राजीव गिरि को हिरासत में लिया। सीएचसी में लाकर मेडिकल कराया गया। यहां उनकी शराब पीने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed