फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Statements of the teacher and students who accused the principal of obscenity were not recorded

Amroha News: प्रधानाचार्य पर अश्लीलता का आरोप लगाने वाली शिक्षिका-छात्राओं के नहीं हुए बयान

Tue, 16 Sep 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 16 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Statements of the teacher and students who accused the principal of obscenity were not recorded
गजरौला। शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाने वाली शिक्षिका और चार छात्राओं को पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराने ले गई, लेकिन बयान दर्ज नहीं हो सके। उधर, कश्मीर निवासी दूसरे समुदाय के युवक संग गई युवती के भी पुलिस ने अदालत में बयान दर्ज करा दिए।
विज्ञापन

शिव इंटर कॉलेज की शिक्षिका व छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. शलभ भारद्वाज पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कॉलेज की शिक्षिका ने डीआईओएस, डीएम और राज्य महिला आयोग में शिकायत की। पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, अदालत ने उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया था। बीते रविवार को कॉलेज की प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस शिक्षिका और चार छात्राओं के अदालत में बयान दर्ज कराने के लिए अमरोहा न्यायालय में ले गई। यहां पर उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को बयान दर्ज हो सकते हैं। उधर कश्मीर निवासी दूसरे समुदाय के युवक संग गई थाना क्षेत्र की युवती के पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए। इसके बाद वह घर चली गई। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि शिक्षिका व छात्राओं के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed