फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stadium pitch ready, cricket glory will be seen soon

Amroha News: स्टेडियम की पिच तैयार, जल्द दिखेगा क्रिकेट का जलवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Stadium pitch ready, cricket glory will be seen soon
अमरोहा। मालीखेड़ा स्थित स्टेडियम में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पिच तैयार हो गई है। यह पिच डिडौली क्षेत्र की पूरनपुर झील की काली मिट्टी से तैयार हुई है। अधिकारियों की माने तो अब उन्हें धूप खिलने का इंतजार है। जिसके बाद पिच पूरी तरह सूखकर तैयार हो जाएगी। जिसके बाद इस पिच पर क्रिकेट के खिलाड़ियों का हुनर भी निखर सकेगा।
विज्ञापन

अमरोहा के मालीखेड़ा गांव के पास 53 बीघा भूमि में 10.69 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण हुआ। पांच जनवरी 2018 को कैबिनेट मंत्री रहे पूर्व क्रिकेटर स्व. चेतन चौहान ने इसका शिलान्यास किया था। बीते वर्ष जुलाई माह में पिच बनाने का काम शुरू कराया गया था। इसके लिए खोदाई भी कराई गई। लेकिन, कार्य अधर में लटक गया। दिसंबर माह में लंबे समय से पिच का काम शुरू कर दिया गया है। डिडौली क्षेत्र के गांव पूरनपुर में पुरानी झील की काली मिट्टी पिच पर डाली गई। उसके साथ पत्थर डालकर करीब डेढ़ महीने बाद पिच बनकर तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि पिच पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है। हालांकि, अभी धूप खिलने का इंतजार है। धूप खिलने के बाद पिच पूरी तरह सूख सकेगी। आने वाले दिनों में जल्द ही पिच पर क्रिकेट मैच शुरू हो जाएंगे। उधर, एडीएम सुरेंद्र सिंह ने भी शुक्रवार को पिच का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्टेडियम में लाइटें लगाई जाएंगी। पिच भी पूरी तरह तैयार हो चुकी है। अब जल्द ही यहां क्रिकेट का जलवा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed