फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sports grounds will be built in villages under MNREGA

Amroha News: गांवों में मनरेगा के तहत बनेंगे खेल मैदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sports grounds will be built in villages under MNREGA
अमरोहा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मनरेगा से खेल मैदान बनाए जाएंगे। जहां लगभग हर तरीके के खेलों का अभ्यास किया जा सकेगा। जिले में मनरेगा से फिलहाल पांच पंचायतों में खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं।
जिले में 576 पंचायतें शामिल हैं। सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में खेल मैदान की कमी के चलते युवा अभ्यास नहीं कर पाने के कारण आगे नहीं बढ़ पाते हैं। वहीं, मनरेगा से होने वाले कार्यों में खेल के मैदान विकसित कराना भी शामिल है। ग्राम पंचायतें अपनी कार्ययोजना में खेल के मैदान बनवाने का प्रस्ताव शामिल कर सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों की कमी के चलते मनरेगा योजना से खेल मैदान तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिससे युवाओं को अभ्यास करने में भी आसानी होगी। जिले की चार ब्लॉकों की पांच पंचायतों में खेल मैदान बनाए जाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत अमरोहा, जोया एवं गजरौला ब्लॉक में एक-एक व मंडी धनौरा में दो पंचायतों में मनरेगा से खेल मैदान बनाए जाने का काम किया जा रहा है। वहीं पिछले वर्ष भी मनरेगा से 32 पंचायतों में खेल मैदान बनाने का काम किया गया था। परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मनरेगा के तहत पंचायतों में खेल मैदान बनाने के लिए पंचायतों के प्रस्ताव के माध्यम से कार्य कराया जाता है। खेल मैदान के बनने से ग्रामीण युवाओं को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed