{"_id":"656f7913e71d841d180fe2f6","slug":"sports-faiz-and-anam-won-the-championship-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-9846-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद : फैज और अनम ने कब्जाई चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद : फैज और अनम ने कब्जाई चैंपियनशिप
विज्ञापन
अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिन तक चली खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र सम्मानित किया गया। बालक वर्ग की चैंपियनशिप धनौरा ब्लॉक के मोहम्मद फैज व प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप इसी ब्लॉक की अनम ब्लाक ने जीती।
मिनी स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर स्तर कबड्डी बालक, बालिका वर्ग में ब्लाक धनौरा ने जीत दर्ज की। जूनियर स्तर बालक, बालिका खो खो प्रतियोगिता में ब्लॉक अमरोहा विजेता रहा। जिमनास्टिक प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय नजरपुर खुर्द ब्लॉक अमरोहा विजयी रहा। जबकि शारीरिक शिक्षा व योगा में ब्लॉक जोया विजेता रहा, लोकगीत और रिले रेस में ब्लॉक अमरोहा ने बाजी मारी।
वहीं जूनियर स्तर की बालक वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप अमरोहा ब्लॉक के बसंत व जूनियर स्तर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप अमरोहा ब्लॉक की मीनाक्षी के नाम रही। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की चैंपियनशिप व प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप ने अपने नाम की। जूनियर स्तर की लंबी कूद बालक वर्ग में नावेद, बालिका वर्ग में खुशबू विजेता रहीं। ऊंची कूद के बालक वर्ग में संदीप व मीनाक्षी विजेता रहे। लोक नृत्य में अमरोहा ब्लॉक विजेता रहा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई। बीएसए डॉ. मोनिका ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी, बीईओ सोनू कुमार, आरती गुप्ता, विजय चौहान, राज कुमार, जिला समन्वयक प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-- -- -