{"_id":"659af40ce7108315c801e469","slug":"speed-of-trains-slowed-down-loknayak-express-cancelled-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-11796-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोहरे के चलते सुस्त हुई ट्रेनों की रफ्तार, लोकनायक एक्सप्रेस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोहरे के चलते सुस्त हुई ट्रेनों की रफ्तार, लोकनायक एक्सप्रेस रद्द
विज्ञापन
अमराेहा। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को सुस्त कर दिया है। कई ट्रेनें कोहरे के चलते देरी से पहुंच रही हैं, वहीं लोकनायक एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से पहुंची। वहीं काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी लगभग दो घंटे की देरी से पहुंची।
कोहरे और धुंध ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव डाल रहा है। रविवार को रात ढाई बजे पहुंचने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह सवा चार बजे पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा सत्याग्रह एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। सुबह सवा चार बजे पहुंचने वाली नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई। चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी अपने समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से आई। स्पेशल पैसेंजर पौन घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, अलीगढ़ गजरौला पैसेंजर दो घंटे की देरी से 11:50 बजे पहुंची। वहीं लोकनायक एक्सप्रेस की अप और डाउन गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेन देरी से पहुंच रहीं हैं। यात्रा के लिए निकलने से पहले ट्रेनों की संचालन की स्थिति जरूर जांच लें। संवाद
-- -- -- -- -- --