{"_id":"640cd91ffb311a5700058554","slug":"special-vaccination-campaign-from-13-jpnagar-news-c-15-1-82060-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विशेष टीकाकरण अभियान 13 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विशेष टीकाकरण अभियान 13 से
Sun, 12 Mar 2023 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में लक्ष्य के सापेक्ष कम टीकाकरण पर चिंता जाहिर की। तहसीलदार भगत सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण से छूट गए बच्चों का टीकाकरण कराया जाए। इसके लिए 13 मार्च से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मनदीप कुमार ने बैठक में जानकारी दी कि बछरायूं, जाटोवाली, टीकोवाली, भुडडीवाली, गजरौला क्षेत्र के सिहाली जागीर, लिसड़ी, मोहम्मदाबाद, कांकाठेर, मोहरका पटटी, पपसरा खादर व बसैली आदि में नियमित टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पांच साल तक बच्चों का लक्ष्य के सापेक्ष कम बच्चों का टीकाकरण हुआ है।
तहसीलदार ने विशेष अभियान के अंतर्गत इन गांवों पर विशेष केंद्रित करते हुए छूटे हुए बच्चों को चिह्नित करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए। टीकाकरण की रणनीति बनाने के लिए एसडीएम कार्यालय में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित ग्राम प्रधानों व राशन विक्रेताओं से इसमें सहयोग करने की अपील की। विशेष टीकाकरण अभियान 13 मार्च से शुरू होगा। इस मौके पर नैपाल सिंह, नवनीत बादल, दिनकर सिंह, श्याम सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।