{"_id":"681911d3adf4e136d506100a","slug":"special-campaign-launched-against-illegal-vehicles-10-buses-seized-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-139383-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, 10 बसें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, 10 बसें सीज
Tue, 06 May 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 06 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सोमवार को जिले में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में 10 बसों को सीज किया गया। अभियान से बस चालकों में हड़कंप मचा रहा।
सोमवार को परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा के नेतृत्व डग्गामार वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पहले चरण में यह अभियान जनपद के हाईवे पर ब्रजघाट से गजरौला, गजरौला से जोया टोल प्लाजा, जोया टोल प्लाजा से मुरादाबाद बोर्डर, गजरौला से हसनपुर रोड पर चलाया गया। इस विशेष अभियान में कुल 10 बसों को सीज किया गया। इस कार्रवाई से बस मालिकों और चालकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। परमिट की शर्तो के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें। समय से टैक्स जमा करें। बिना फिटनेस कराएं वाहनों को रोड पर न चलाएं। निर्धारित संख्या में वाहनों में यात्रियों को बिठाएं। अभियान में मुख्य रूप से पीटीओ सुधीर सिंह पीटीओ, टीएसआई धर्मेंद्र खोखर, अनिल मथुरिया, रोडवेज विभाग की ओर से एआरएम अनिल कुमार, सुखलाल गौड़, वाणिज्य कर विभाग से सीटीओ युवराज खन्ना व कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -